Advertisement

कमरे में पंखे से लटका मिला शव, मचा कोहराम

सत्यार्थ न्यूज वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव उत्तर प्रदेश

कमरे में पंखे से लटका मिला शव, मचा कोहराम

​उन्नाव (गंगाघाट):
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्मनगर स्थित बालूघाट चौकी इलाके में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 29 वर्षीय युवक ने अपने ही कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
​खिड़की से झांका तो उड़े होश
मृतक की पहचान ब्रह्मनगर निवासी सुमित शर्मा (29) पुत्र सुशील कुमार शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुमित अपने पिता के साथ लकड़ी का फर्नीचर बनाने का काम करता था। गुरुवार रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला, तो मां मिथिलेश ने उसे कई बार आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में जब उन्होंने खिड़की से अंदर देखा, तो सुमित का शव चादर के सहारे पंखे से लटक रहा था।
​परिवार में पसरा मातम
आनन-फानन में परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि सुमित पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रह रहा था, लेकिन उसने अपने मन की बात किसी से साझा नहीं की। सुमित दो भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। इस हृदय विदारक घटना के बाद मां मिथिलेश और बहन कल्पना का रो-रोकर बुरा हाल है।
​पुलिस कर रही जांच
कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी तक मौत के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
​सहयोग लें, जीवन अनमोल है:
यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव या अवसाद से गुजर रहा है, तो कृपया अकेले न रहें और किसी विशेषज्ञ से बात करें। आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर मदद ले सकते हैं:
​किरण हेल्पलाइन: 1800-599-0019
​टेली-मानस: 14416

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!