Advertisement

खेल राज्य मंत्री ने 152 युवाओं को मौके पर नियुक्ति पत्र सौंपकर दिया रोजगार का तोहफा

*पलवल में हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में मेगा रोजगार मेले का आयोजन*

*- खेल राज्य मंत्री ने 152 युवाओं को मौके पर नियुक्ति पत्र सौंपकर दिया  दिया रोजगार का तोहफा*

 

कृष्ण कुमार छाबड़ा
पलवल, 3 जुलाई

पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में शुक्रवार को हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित मेगा रोजगार मेले ने हजारों युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का काम किया। जिला प्रशासन, जिला रोजगार विभाग एवं विभिन्न निजी कंपनियों के संयुक्त प्रयासों से आयोजित मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलन करके किया। खेल राज्य मंत्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित मेगा रोजगार मेेले में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर रोजगार का बेहतरीन तोहफा दिया। इस अवसर पर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, सहायक श्रमायुक्त, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, हरेंद्र सिंह राणा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। मेगा रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना तथा उद्योगों को योग्य एवं कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराना था।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए कृतसंकल्प है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा युवाओं के लिए ‘बिना खर्ची, बिना पर्ची’ शुरू की गई रोजगार व्यवस्था एक ऐसी पारदर्शी और ईमानदार भर्ती प्रक्रिया का प्रतीक है, जिसमें उम्मीदवारों का चयन केवल उनकी योग्यता, मेहनत और प्रतिभा के आधार पर किया जाता है। इस व्यवस्था में न तो किसी प्रकार की रिश्वत (खर्ची) की आवश्यकता होती है और न ही किसी सिफारिश (पर्ची) की। इससे योग्य और मेहनती युवाओं को समान अवसर प्राप्त होते हैं।

*युवाओं को पूरी निष्पक्षता, विश्वास और पारदर्शिता के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही सरकार : खेल राज्य मंत्री*
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को पूरी निष्पक्षता, विश्वास और पारदर्शिता के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा  रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब युवाओं को यह भरोसा होता है कि उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा, तो वे अधिक लगन और ईमानदारी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। सरकार की इस व्यवस्था से से भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद जैसी समस्याओं में भी कमी आई है। उन्होंने कहा कि ‘बिना खर्ची, बिना पर्ची’ की नीति न केवल युवाओं का मनोबल बढ़ाती है, बल्कि सरकारी संस्थाओं की विश्वसनीयता भी मजबूत करती है। यह व्यवस्था लोकतंत्र के मूल सिद्धांत, समान अवसर और न्याय को साकार करती है। योग्य उम्मीदवारों के चयन से प्रशासन अधिक सक्षम और प्रभावी बनता है, जिसका लाभ पूरे समाज और देश को मिलता है।

युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आज के समय में रोजगार मेले युवाओं और उद्योगों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहे हैं। सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा और कौशल का भरपूर उपयोग करने का आह्वान किया। मेगा रोजगार मेले में अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों जैसे बैंकिंग, मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी, हेल्थकेयर, रिटेल, लॉजिस्टिक्स, सुरक्षा सेवाएं से जुड़ी कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए। अभ्यर्थियों ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया, अपने बायोडाटा जमा किए तथा साक्षात्कार दिए। कंपनियों द्वारा मौके पर ही योग्य उम्मीदवारों का चयन कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मेगा रोजगार मेला केवल नौकरी दिलाने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करने का सशक्त मंच है। इस प्रकार के आयोजन न केवल बेरोजगारी कम करने में सहायक हैं, बल्कि उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराकर देश की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने मेगा रोजगार मेले की सफलता से गदगद होकर कहा कि भविष्य में भी युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए इस प्रकार के रोजगार मेलों को आयोजन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे ऐसे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।

*मेगा जॉब फेयर में 152 अभ्यर्थियों को मौके पर सौंपे गए नियुक्ति पत्र :*
मेगा जॉब फेयर में 214 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लेकर विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए। मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बी.टेक., एमबीए तथा अन्य तकनीकी एवं व्यावसायिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराए गए। मेले में लगभग 8530 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विभिन्न कंपनियों द्वारा 2191 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि 152 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। शेष चयनित अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया हेतु संबंधित कंपनियों द्वारा आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी शक्ति सिंह, मार्केट कमेटी पलवल के प्रधान पंकज विरमानी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी खुशवंत सिंह, जेपी पाठक, गौरव तेवतिया सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्यगण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!