Advertisement

*लाइफ चेंजिंग पाथ ने जॉब फेयर में युवाओं को किया प्रेरित*

*लाइफ चेंजिंग पाथ ने जॉब फेयर में युवाओं को किया प्रेरित*

कृष्ण कुमार छाबड़ा
पलवल, 3 जुलाई

लाइफ चेंजिंग पाथ ने जॉब फेयर, टेबल नं. 51, जवाहर नगर कैंप, पलवल (हरियाणा) में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। संस्था के स्टॉल पर विद्यार्थियों, नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं तथा NCC कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लाइफ चेंजिंग पाथ के संस्थापक अमन कुमार गुप्ता ने युवाओं को करियर, स्टार्टअप, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास के विषय में मार्गदर्शन दिया। उनके प्रेरणादायक विचारों से NCC कैडेट्स सहित 200 से अधिक युवाओं ने प्रेरणा प्राप्त की और संस्था की गतिविधियों में रुचि दिखाई।

इस अवसर पर अमन कुमार गुप्ता ने डॉ. दीपिका मैम एवं डॉ. शक्ति सर का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन से यह पहल और अधिक सफल एवं प्रेरणादायक बनी।

लाइफ चेंजिंग पाथ का उद्देश्य युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप मार्गदर्शन, मोटिवेशन और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!