Advertisement

*आगजनी की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत अग्निशमन विभाग द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

 

*आगजनी की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत अग्निशमन विभाग द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

सोनभद्र /संतेश्वर सिंह/सत्यनारायण मौर्य

सोनभद्र ।   पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगजनी की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम एवं जनसामान्य को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 28.06.2026 को अग्निशमन विभाग, सोनभद्र द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी गार्डों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। उन्हें आग लगने के संभावित कारणों, आग से बचाव के उपायों, आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी (Evacuation) की प्रक्रिया तथा प्रारंभिक स्तर पर आग पर नियंत्रण पाने के प्रभावी तरीकों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।

 

इसके साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न अग्निशमन उपकरणों (Fire Extinguishers) का व्यावहारिक प्रदर्शन कर कर्मचारियों को उनके सुरक्षित एवं सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे आवश्यकता पड़ने पर वे प्रारंभिक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई कर सकें।

 

अग्निशमन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि आगजनी की किसी भी घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन सेवा को दें तथा आग से संबंधित सुरक्षा मानकों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!