*खलियारी से दर्जनों डग्गामार वाहन भर रहे फर्राटे, जान जोखिम में डाल कर रहे यात्रा, शासन प्रशासन बेखबर*
*नीचे ऊपर भूसा की तरह भर रहे सवारी, हजारों लीटर डीजल पेट्रोल गैलन में प्रतिदिन जा रहा बिहार*
*सोनभद्र*/संतेश्वर सिंह/सत्यनारायण मौर्य
खलियारी सोनभद्र । रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी बाजार से प्रतिदिन दर्जनों डग्गामार वाहन सवारियों को नीचे ऊपर भूसा की तरह भर कर कर रहे हैं यात्रा इन डग्गामार वाहन चालकों को शासन प्रशासन का कोई भय नहीं है खुलेआम सवारियों के जान को जोखिम में डालकर हो रही है सवारी ढुलाई इतना ही नहीं रायपुर थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों से हजारों लीटर डीजल पेट्रोल प्रतिदिन बिहार की तरफ कुच कर रहे हैं मजाल है कि कोई शासन प्रशासन के लोग इन डग्गामार वाहन चालकों के ऊपर कोई कार्यवाही कर दे।
गौरतलब हो कि नगवां ब्लॉक के पहाड़ी क्षेत्रों के गावों जैसे सुअर सोत, देवहार, दरेव,मडपा,चरगड़ाव नौडीहा,मांची,बाकी आदि के लोग खरीददारी करने हेतु नजदीगी खलियारी बाजार में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष आते है । उसी प्रकार यूपी बिहार सीमा से सटे खलियारी मार्केट में बाजार करने के लिए बड़ी संख्या में बिहार के लोग भी आते जाते हैं बैनी मार्केट से लेकर खलियारी के व्यापारी बिहार के भभुआ आदि शहरों से समान थोक में खरीदकर अपनी दुकानों में बेचते है इस वजह से डग्गामार वाहनों की चांदी कट रही है और दर्जनों डग्गामार वाहन बेखौफ फर्राटे भर रहे हैं।

प्रतिदिन नीचे ऊपर भूसा की तरह भर कर सवारी कर रहे डग्गामार शासन प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है डग्गामार वाहनों रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी से सुअर सोत पुलिस चौकी , मांची थाने से होते हुए पहाड़ी क्षेत्रों और बिहार की ओर चलीं जाती है पूर्व में भी इन्ही डग्गामार वाहनों से कई अप्रिय घटनाएं हो चुकी है बावजूद प्रशासन कोई लगाम लगाने में असफल साबित हो रहा है।
सरकार के प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों से गैलन जारकिन में धड़ल्ले से डीजल पेट्रोल दिए जा रहे हैं वही ये हजारों लीटर डीजल पेट्रोल बिहार में आसानी से जा रहा है कोई रोक टोक करने वाला नहीं है सूत्रों की माने तो इस प्रकार के डग्गामार वाहनों के संचालन से लेकर अवैध रूप से डीजल पेट्रोल के बिहार जाने में रायपुर थाने के एक सिपाही की भूमिका अहम बताई जा रही है ये साहब लंबे समय से रायपुर थाने में तैनात है और कारखासी का कार्य इन्ही के जिम्मे है बिना इनसे बात किए कोई कार्य नहीं होता है।
क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक व डीएम सोनभद्र से डग्गामार वाहनों पर लगाम लगाने व इसने संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
















Leave a Reply