Advertisement

सोनभद्र-आकाशीय बिजली का कहर: मां की मौत, बेटा गंभीर; गांव में पसरा मातम

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर: अनंत कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आकाशीय बिजली का कहर: मां की मौत, बेटा गंभीर; गांव में पसरा मातम

म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बभनडीहा स्थित भालूही टोला में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आम के पेड़ के नीचे बैठे मां-बेटे पर बिजली गिरने से 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सोनकुंवर (52) पत्नी रामधनी अपने पुत्र देवकुमार (35) के साथ घर के पास आम के पेड़ के नीचे चारपाई पर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ बिजली पेड़ के समीप आ गिरी। इसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. आराधना ने जांच के बाद सोनकुंवर को मृत घोषित कर दिया, जबकि देवकुमार का अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने म्योरपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविकांत मिश्र पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े या बैठे रहने से बचें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!