सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर: अनंत कुमार
रौनियार समाज की बैठक में डॉ. राजू गुप्ता बने महामंत्री, क्षेत्र में खुशी का माहौल

सोनभद्र (आरंगपानी) म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के झरईल टोला में रौनियार समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के गणमान्य लोगों द्वारा डॉ. राजू गुप्ता को रौनियार समाज का महामंत्री नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र एवं समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बैठक में उपस्थित लोगों ने बताया कि डॉ. राजू कुमार गुप्ता छात्र जीवन से ही कर्मठ, जुझारू एवं संघर्षशील समाजसेवी रहे हैं। उन्होंने समाज और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया है। वर्ष 2012 में उन्होंने भाऊराव देवरस महाविद्यालय, दुद्धी में छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा था। समाज के लोगों का कहना है कि डॉ. गुप्ता हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
डॉ. राजू गुप्ता के महामंत्री बनने पर समाज के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। खुशी जाहिर करने वालों में मुख्य रूप से अभिषेक कुमार रौनियार, उत्कर्ष गुप्ता रौनियार, प्रदीप कुमार रौनियार, सूरज देव प्रसाद रौनियार, अवधेश प्रसाद रौनियार, उपेंद्र कुमार रौनियार, विंध्याचल प्रसाद रौनियार, निष्कर्ष गुप्ता रौनियार, सूर्यांश गुप्ता रौनियार, आलोक कुमार रौनियार, आयुष कुमार रौनियार, ओम प्रकाश रौनियार, भागीरथी रौनियार, रूपेश कुमार रौनियार, सुनील कुमार रौनियार, विवेकानंद रौनियार, सुरेन्द्र कुमार रौनियार, रामेश्वर प्रसाद रौनियार एवं लवकुश प्रसाद रौनियार सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।












Leave a Reply