पेंड्रा के अंजनी वाटिका में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई,

सूरज यादव,गौरेला पेंड्रा मरवाही। नगर के अंजनी वाटिका में वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव और मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को स्मरण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप साहस, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी अपनी मातृभूमि और सम्मान से समझौता नहीं किया। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ भरत बिसेन,चन्द्रभूषण पवार और सेंगर सर का श्रीफल पुष्प देकर सम्मान किया गया। बरेली से आए युवा समर्थ सिंह ने महाराणा प्रताप की जीवनी और उनके शौर्य पराक्रम का गाथा सुनाई। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र सिंह ठाकुर ने किया। आयोजन के अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया तथा महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, युवा एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।














Leave a Reply