Advertisement

​​अंकुर कुमार पांडेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज

वाराणसी

वाराणसी – डिजिटल सपनों को महंगाई का झटका कंप्यूटर बाजार — आईटी उपकरणों के बढ़े दाम, बाजार में 35 हजार से कम का लैपटॉप नहीं

लखनऊ। डिजिटल सपनों को महंगाई का झटका लगा है। कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, एसएसडी, रैम और अन्य उपकरणों के दाम डेढ़ से दो गुना तक बढ़ जाने से लैपटॉप व डेस्कटॉप की कीमतें आसमान छू रही हैं। बाजार में अब 35 हजार से कम कीमत का नया लैपटॉप नहीं है। पहले 20 से 22 हजार रुपये का लैपटॉप मिल जाता था। यही हाल डेस्कटॉप का भी है। कीमतों में बढ़ोतरी छह माह से जारी है।

​[बाजार का हाल]

​दुकानदारों का कहना है कि एआई (AI) डाटा सेंटर और एआई कंपनियों की चिप की बढ़ती मांग का असर उपकरणों की कीमत पर पड़ा है। थोड़ा असर ईरान-अमेरिका युद्ध का भी है। 800 से एक हजार रुपये की बिकने वाली आठ जीबी रैम अब 2,850 रुपये की हो गई है।

​पुराने लैपटॉप के काम ने पकड़ी तेजी : उपकरणों की कीमतें बढ़ने से बाजार में पुराने लैपटॉप के कारोबार ने तेजी पकड़ी है। खरीदारों को 12 हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक का पुराना लैपटॉप मिल जा रहा है। इसकी एक माह की वारंटी रहती है। काम न करने पर लैपटॉप बदलने का विकल्प भी देते हैं।

​हार्ड डिस्क पर बढ़े छह हजार रुपये, पेन ड्राइव भी महंगी

​व्यापारी अमन जैन ने बताया कि आईटी सेक्टर में महंगाई ने तेजी से पांव पसारे हैं। चार हजार रुपये वाली सामान्य हार्ड डिस्क अब 10 से 11 हजार रुपये की मिल रही है। रैम डीडीआर-पांच की कीमत दो हजार से बढ़कर 10 हजार तक पहुंच गई है।

​पुराने लैपटॉप का काम करने वाले व्यापारी शाहआलम ने बताया कि लैपटॉप-डेस्कटॉप के सभी उपकरण महंगे हो गए हैं। 128 जीबी की एसएसडी 2,200 रुपये की मिल रही है। पहले इसकी कीमत करीब 13 सौ रुपये थी। पेन ड्राइव, एसडी कार्ड, प्रिंटर के दाम भी बढ़े हैं।

​ (कीमतों का विवरण):

उपकरण

दाम पहले

दाम अब

लैपटॉप

22,000

35,000

हार्ड डिस्क

4,000

10,000

रैम (8 जीबी)

1,000

2850-3000

पेन ड्राइव (32 जीबी)

300

800

एसएसडी (128 जीबी)

1,300

2,200

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!