Advertisement

वाराणसी – ब्लॉक चोलपुर के खंड शिक्षा अधिकारी  नागेंद्र सरोज का राष्ट्रीय सनातन संघ ने किया भव्य स्वागत

 अंकुर कुमार पांडेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज 

वाराणसी 

वाराणसी – ब्लॉक चोलपुर के खंड शिक्षा अधिकारी  नागेंद्र सरोज का राष्ट्रीय सनातन संघ ने किया भव्य स्वागत

 

चोलापुर (वाराणसी) क्षेत्र के स्थानीय बाजार में रविवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र, चोलापुर पर राष्ट्रीय सनातन संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र सरोज का जोरदार  स्वागत-अभिनंदन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बीईओ नागेन्द्र सरोज को मोमेंटो भेंट कर अंगवस्त्र पहनाया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा भी हुई।

बतादे की खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज के कार्यकाल मे उनके सहयोग और निरंतर प्रयास से विद्यालयो मे नामाकांन् की संख्या बढ़ी साथ ही साथ विद्यालयो का बेहतर  कायाकल्प भी हो रहा ​स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय, राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय, प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे, जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी जी, अभय यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र सरोज ने सम्मान के लिये, संगठन का आभार जताया और कहा कि जनसहयोग से ही बुनियादी शिक्षा को मजबूत किया जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!