Advertisement

सोनभद्र-विश्व पर्यावरण दिवस पर आरंगपानी में हरियाली का संकल्प, ग्राम वन क्षेत्र में हुआ वृक्षारोपण

सत्यार्थ न्यूज़
रिपोर्टर : अनंत कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर आरंगपानी में हरियाली का संकल्प, ग्राम वन क्षेत्र में हुआ वृक्षारोपण

सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत आरंगपानी के ग्राम वन क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय, ग्राम प्रधान राजेंद्र लाल सहित ग्रामीणों ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने तथा प्रकृति संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा का संकल्प लेते हुए गांव को हरा-भरा बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में महिला मेट पानमती, मनोज कुमार, देवालिया, मीना, विद्यावती, शकुंती, मानती एवं सुबलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता पर बल दिया।

ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने बताया कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!