Advertisement

गोविन्द गार्डन में हुई सनसनीखेज चोरी का 36 घंटे में खुलासा, 16 लाख के जेवरात सहित आरोपी गिरफ्तार

गोविन्द गार्डन में हुई सनसनीखेज चोरी का 36 घंटे में खुलासा, 16 लाख के जेवरात सहित आरोपी गिरफ्तार

गुना
गुना पुलिस ने गोविन्द गार्डन में हुई बड़ी चोरी की वारदात का मात्र 36 घंटे में पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 16 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

दिनांक 31 मई 2026 को फरियादी विनायक रघुवंशी निवासी गोविन्द गार्डन ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके सूने मकान से अज्ञात चोर सोने का मंगलसूत्र, हार, चैन, अंगूठी, टॉप्स, चांदी के आभूषण, सिक्के एवं 12 हजार नकद चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना कैंट में अपराध क्रमांक 409/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान शुभम उर्फ लेटी कुशवाह, उम्र 20 वर्ष, निवासी बांसखेड़ी के रूप में की।

आज 02 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, 3 जोड टाप्स, 2 चैन, पेंडिल वाली चैन, चांदी की चैन, 2 जोड पायलें, 5 चूडा, 9 सिक्के, 60 बिछिया, कचोनिया, 2 ताबीज, कटोरी-चम्मच सहित करीब 16 लाख का माल बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरुधंती राजावत, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र सिंह परिहार, आरक्षक मयंक गोस्वामी, लक्ष्मीनारायण पारस, नीलेश रघुवंशी, राजीव रघुवंशी, नवदीप अग्रवाल, आदित्य सिंह कौरव एवं भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही।

संवाददाता: बलबीर योगी, गुना

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!