Advertisement

कलेक्टर के निर्देशन में खाद-बीज भण्डारण एवं वितरण की हो रही सतत निगरानी

कलेक्टर के निर्देशन में खाद-बीज भण्डारण एवं वितरण की हो रही सतत निगरानी

बलरामपुर, 01 जून 2026/ कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में खरीफ सीजन के मद्देनजर जिले में किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही हैं। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारी, कृषि विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को खाद-बीज के भंडारण, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। ताकि किसानों को समय पर एवं उचित दाम में खाद एवं बीज मिल सके तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा है कि किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सहकारी समितियों, अधिकृत विक्रेताओ, भण्डारण केंद्रों के निरीक्षण के साथ ही सहकारी समितियों में स्टॉक की नियमित निगरानी रखते हुए वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता रखते हुए आवश्यकता के अनुरूप खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि खाद एवं बीज का विक्रय केवल शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही किया जाए। यदि किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद या बीज विक्रय किए जाने की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
निरीक्षण में एक्सपायरी कीटनाशक जब्त
इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज के मार्गदर्शन में तहसीलदार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, उर्वरक एवं कीटनाशक निरीक्षक तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा रामानुजगंज स्थित कृषक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कृषक सेवा केंद्र संतोष कुमार यादव की बीज विक्रय संबंधी लाइसेंस एवं गोदाम का भी निरीक्षण कर उपलब्ध कृषि आदानों की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि कीटनाशक विक्रय लाइसेंस का नवीनीकरण लंबित था, जिसके संबंध में संबंधित संचालक द्वारा निर्धारित शुल्क जमा किए जाने की जानकारी प्रस्तुत की गई। निरीक्षण में दो प्रकार के एक्सपायरी कीटनाशक उत्पाद पाया गया। जिन्हें नियमानुसार तत्काल जप्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही वैध दस्तावेजों के साथ ही किसानों को केवल गुणवत्तायुक्त एवं मानक अनुरूप सामग्री ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा किसानों के हितों की सुरक्षा एवं कृषि आदानों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद, बीज एवं कीटनाशकों के विक्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!