जिला कोटपूतली बहरोड़ जिला संवाददाता राजकुमार भारद्वाज

कोटपूतली में खूनी संघर्ष: अजीतपुरा-कुजेता में बिरला प्लांट के बाहर दोबारा धरना देने पहुंचे ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कई घायल
धरना हटाने के बाद आज फिर एकजुट हो रहे थे ग्रामीण, अचानक पहुंचे बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर तैनात घटना में घायल लोग,महेंद्र कुमार मीणा मदनलाल वर्मा सुगन चंद आर्य जगदीश योगी दशरथबावरिया राम सिंह जाट धोली देवी पिंकी देवी करिश्मा के गंभीर चोट घायलों का कोटपूतली बीडीएम हॉस्पिटल में इलाज जारी, इलाके में नाकाबंदी
कोटपूतली।
कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के निकटवर्ती अजीतपुरा और कुजेता ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को उस समय भारी बवाल और खूनी संघर्ष हो गया, जब बिरला सीमेंट प्लांट के बाहर दोबारा धरना लगाने का प्रयास कर रहे ग्रामीणों पर कथित खनन माफियाओं और असामाजिक तत्वों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सरेआम हुई इस गोलीबारी में कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए इस जानलेवा हमले से मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पूरे इलाके में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
धरना शुरू करते ही किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजीतपुरा और कुजेता के ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कुछ समय से बिरला प्लांट के धरने पर बैठे थे, जिसे हाल ही में हटा दिया गया था। सोमवार सुबह ग्रामीण एक बार फिर लाठी-डंडों से लैस होकर धरना स्थल पर पहुंचे और दोबारा पड़ाव डालने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान वहां पहुंचे दर्जनों हथियारबंद बदमाशों ने ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और बदमाशों ने ग्रामीणों पर सीधे तौर पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
घायलों को पहुंचाया अस्पताल, क्षेत्र में नाकाबंदी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने करीब कई राउंड फायर किए, जिससे गोली लगने और भगदड़ मचने से कई ग्रामीण लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही

















Leave a Reply