बीमडा में जल माफियाओं पर SDM का डंडा! अवैध बोर खनन करती SARDAR BORE WELLS की 2 मशीनें जब्त। CG 13 AH 1667 समेत ट्रक थाने में खड़े

संवाददाता, गुलाब यादव
स्थान: बगीचा / जशपुर, छत्तीसगढ़
जशपुर/बगीचा: जिले के बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम बीमडा में अवैध बोरवेल खनन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SARDAR BORE WELLS की दो बोरवेल मशीनों को जब्त कर लिया है। ग्रामवासियों की शिकायत पर SDM बगीचा ने तत्काल छापा मरवाया और दिन-रात चल रहे अवैध खनन को रंगे हाथ पकड़ा।
रंगे हाथ पकड़ी गई मशीनें:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीमडा निवासी अजय लकड़ा पिता सिमोन लकड़ा अपने निजी जमीन पर बिना वैध अनुमति के बोरवेल खनन करवा रहा था। सूचना मिलते ही SDM बगीचा ने पटवारी को मौके पर भेजा। निरीक्षण में पाया गया कि वाहन क्रमांक CG 13 AH 1381 और CG 13 AH 1667 के माध्यम से दिनदहाड़े बोर खनन किया जा रहा था। रात में भी मशीनें मौके पर खड़ी पाई गईं।
फोटो: सबूत के तौर पर जब्त मशीनें
जब्त की गई मशीनों में “SARDAR JI” लिखा ट्रक CG 13 AH 1667 एवं SARDAR BORE WELLS की अत्याधुनिक बोर मशीन शामिल है। जांच में बोर खनन के लिए किसी भी प्रकार की वैधानिक अनुमति नहीं पाई गई। इसके बाद दोनों बोरवेल मशीन ट्रकों को जब्त कर बगीचा थाना में खड़ा कर दिया गया है।
प्रशासन सख्त:
SDM बगीचा ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति के भूजल दोहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। “पाताल चीर रही मशीनों” पर कार्रवाई जारी रहेगी।
भूजल स्तर गिरने से बढ़ी चिंता
स्थानीय स्तर पर लगातार गिरते भूजल स्तर को लेकर प्रशासन और आमजन दोनों चिंतित हैं। जिले में बाहरी बोरवेल संचालकों द्वारा अवैध रूप से बोर खनन किए जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अनियंत्रित बोरवेल खनन भूजल स्तर में तेजी से गिरावट का प्रमुख कारण है।
नल-जल योजना पर जोर
सरकार द्वारा बोरवेल पर निर्भरता कम करने हेतु “नल जल योजना” संचालित की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना अनुमति बोर खनन न कराएं और जल संरक्षण में सहयोग करे
















Leave a Reply