Advertisement

हालदार टीवीएस शोरूम का भव्य आगाज़, साथ कन्याओ से कराया उद्घाटन 

हालदार टीवीएस शोरूम का भव्य आगाज़,

साथ कन्याओ से कराया उद्घाटन 

शक्तिफार्म।

टैगोर नगर रोड पर सोमबार को शक्तिफार्म ने विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया, जब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हालदार टीवीएस शोरूम का भव्य शुभारंभ पूरे उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह को खास बनाते हुए हर्षिता हालदार सहित सात कन्याओं ने शुभ मुहूर्त में फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया। शोरूम के उद्घाटन ने न केवल स्थानीय लोगों में उत्साह जगाया, बल्कि क्षेत्र में व्यापारिक संभावनाओं को भी नई दिशा दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने इसे एक यादगार आयोजन बना दिया। लोगों ने इसे शक्तिफार्म के बढ़ते विकास और आधुनिक सुविधाओं की ओर बढ़ते कदम के रूप में सराहा। शोरूम स्वामी एवं पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन प्रत्याशी व भाजपा नेता विस्वजीत हालदार ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि यह शोरूम केवल एक व्यावसायिक पहल नहीं, बल्कि शक्तिफार्म के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ठोस कदम है। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के लोगों को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं यहीं उपलब्ध कराई जाएं। ग्राहक को बेहतर गुणवत्ता, पारदर्शी सेवा और भरोसेमंद अनुभव देना हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आगे कहा, हम रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में यह शोरूम क्षेत्र की पहचान बनेगा और लोगों के विश्वास पर खरा उतरेगा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मण्डल गोपाल रावत, दीपक कालरा, विक्रम सिंह, राकेश विष्ट, गोविंद तालुकदार, विष्णु प्रमाणिक, निरंजन हीरा, उत्तम मंडल, निगम पांडे, अशोक बाला, रोहित हालदार, अंकित बाला, नमिता हालदार, पुष्पा रॉय सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!