लायन लीडर्स का जुटेगा महाकुंभ : डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में ”भूमि ‘ रीजन कॉन्फ्रेंस होगी संपन्न

विदिशा। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233G2 के रीजन-6 द्वारा आगामी रविवार, 05 अप्रैल 2026 को रीजन कॉन्फ्रेंस ‘भूमि’ का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। विदिशा के सांची रोड स्थित मगधम रिसॉर्ट में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन की थीम ‘वी कैन मेक इट टुगेदर’ (We can make it together) रखी गई है।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी एवं अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी के अनुसार कार्यक्रम निम्न अनुसार संपन्न होंगे।
प्रमुख अतिथि और वक्ता:
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन प्रवीण वशिष्ठ और विशिष्ट अतिथि के रूप में मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन पीएमजेएफ लायन मनीष शाह उपस्थित रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम में कीनोट स्पीकर के रूप में पीएमजेएफ लायन कुलभूषण मित्तल (GAT वाइस एरिया लीडर) अपना संबोधन देंगे। इसके अतिरिक्त प्रथम उप प्रांतपाल एमजेएफ लायन महेश मालवीय और द्वितीय उप प्रांतपाल एमजेएफ लायन पंकज मारू भी विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा:
रीजन चेयरमैन एमजेएफ लायन डॉ. मुदित बंसल ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत शाम 5:00 बजे फेलोशिप और हाई-टी के साथ होगी। मुख्य कॉन्फ्रेंस का समय शाम 6:00 से 9:00 बजे तक निर्धारित है, जिसके पश्चात रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा।
विशेष आकर्षण:
कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से:
बेस्ट स्माइल और बेस्ट ड्रेस (महिला व पुरुष)
बेस्ट कपल और लकी ड्रा

पिन कलेक्शन, बैनर प्रेजेंटेशन, स्क्रैप बुक और फोटो एल्बम का प्रदर्शन
आयोजन समिति के चेयरमैन एमजेएफ लायन अतुल आर. शाह, सचिव लायन रितु देवलिया और कोषाध्यक्ष लायन राजीव जैन सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस सम्मेलन में विदिशा, सागर, गंजबासौदा, सांची और ग्यारसपुर सहित रीजन-6 के सभी क्लबों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे।


















Leave a Reply