Advertisement

लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने के कारण 21 मार्च 2026 शनिवार को रहेगा नगर बंद

ब्यूरो चीफ निखिल गोयल राजगढ़ मध्य प्रदेश

लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने के कारण 21 मार्च 2026 शनिवार को रहेगा नगर बंद

मेडिकल एसोसिएशन ने भी दिया समर्थन,मेडिकल स्टोर्स भी रहेंगे बंद

लंबे समय से माचलपुर नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से स्थाई डॉक्टर के न होने के कारण नगर आसपास की जनता को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण मरीज को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यहां तक की स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने के कारण मरीज को माचलपुर से बाहर इलाज के लिए जाना पड़ता है।


जिसके चलते विगत दिनों नगर के नागरिकों ,समाजसेवियों और सेवा संगठनों द्वारा कलेक्टर महोदय के नाम एक ज्ञापन सोपा गया था।
जिसमें साफ लिखा गया था कि अगर 7 दिन के अंदर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और नगर के स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्थाई डॉक्टर की नियुक्ति नहीं होती है तो नगर बंद और चक्का जाम जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है,
फिर भी कलेक्टर महोदय द्वारा उचित व्यवस्था न होने के कारण और स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान न देने के कारण नगर वा आसपास की जनता सहित मेडिकल एसोसिएशन द्वारा 21 मार्च 2026 शनिवार को नगर बंद का आह्वान किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!