*“पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 गोवंश बरामद”*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
आज दिनांक 18.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना दुद्धी से लगभग 100 मीटर पूर्व एक मैजिक वाहन में 03 गोवंश को क्रूरता पूर्वक लादकर झारखंड ले जाते हुए 05 अभियुक्तों को समय करीब 03:19 बजे गिरफ्तार किया गया ।इस संबंध में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–*
01. अमरेश यादव पुत्र रामनारायण यादव, निवासी हुनेकला थाना रंका, जनपद गढ़वा (झारखंड), उम्र करीब 27 वर्ष
02. विनोद यादव पुत्र रामलखन यादव, निवासी करसो थाना चैनपुर, जनपद पलामू (झारखंड), उम्र करीब 45 वर्ष
03. रावत यादव पुत्र गोपाल यादव, निवासी हुनेकला थाना रंका, जनपद गढ़वा (झारखंड), उम्र करीब 55 वर्ष
04. संतोष यादव पुत्र रामविलास यादव, निवासी हुनेकला थाना रंका, जनपद गढ़वा (झारखंड), उम्र करीब 29 वर्ष
05. मुनेश्वर यादव पुत्र हरिहर यादव, निवासी हुनेकला थाना रंका, जनपद गढ़वा (झारखंड), उम्र करीब 40 वर्ष
*बरामदगी का विवरण–*
एक अदद मैजिक वाहन नं0 UP70QT8850
03 अदद गोवंश
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
01. प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
02. हे0का0 भागीचन्द, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
03. का0 आकाश सरोज, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।














Leave a Reply