Advertisement

मरवाही में पीड़ित महिला के साथ मारपीट, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पुलिस ने दर्ज किया मामला,

मरवाही में पीड़ित महिला के साथ मारपीट, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पुलिस ने दर्ज किया मामला,

महुआ बिनने गई महिला के साथ मारपीट, तीन आरोपियों पर आरोप, आरोपियों की पतासाजी जारी,

बेबी बाई के साथ मारपीट, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी – सनीप रात्रे, थाना प्रभारी मरवाही

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। GPM जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक पीड़ित महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। बेबी बाई, जो अपने पति संजय कुमार और परिवार के साथ नगर पंचायत मरवाही के राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्रमांक-11 में रहती हैं, ने आरोप लगाया है कि 10 मार्च 2026 को सुबह 4:30 बजे महुआ बिनने के लिए घर से निकली थीं, तभी आरोपी बीरन दास और जीवन दास ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की। बेबी बाई ने बताया कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे और उनके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर अमृतदास भी मौके पर आ गया और उन्हें गाली-गलौज करने लगा। जब उनके पति संजय कुमार बीच-बचाव करने आए, तो अमृतदास ने उन्हें भी टंगिया से मारने की धमकी दी। बेबी बाई ने बताया कि वे घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर लीं, लेकिन आरोपी दरवाजा तोड़कर अंदर आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे।

मारपीट में बेबी बाई के दाहिने पैर के घुटने के पास और बाएं कमर में गंभीर चोटें आई हैं। बेबी बाई ने आरोप लगाया है कि इससे पहले भी आरोपी उनके साथ कई बार मारपीट कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी सनीप रात्रे ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है, और आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!