जिला संवाददाता विमल गुप्ता यूपी
11/03/2026
जनपद कानपुर देहात
मलासा
लिपिक जितेंद्र यादव पर आर्थिक व मानसिक शोषण करने का लिखित आरोप

सत्यार्थ न्यूज कानपुर देहात।मलासा लिपिक जितेंद्र यादव द्वारा मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का मामला । जिला अधिकारी कानपुर देहात व बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर देहात को लिखित में दिया गया प्रार्थना पत्र। देवेंद्र सिंह सहायक अध्यापक का है मामला। ब्लॉक संसाधन केंद्र मलासा के लिपिक जितेंद्र यादव द्वारा दबावपूर्वक कार्य कराने तथा मानसिक और आर्थिक रूप से उत्पीड़न किये जाने के संबंध में दिया गया है । 2025 में सीडीओ ऑफिस में एक मीटिंग आहुत की गई थी । गर्मी की छुट्टी के चलते देवेंद्र बाहर थे । उनके दूरभाष नंबर पर मीटिंग में उपस्थित होने की सूचना दी गई जिसमें वह तुरंत वहां से चल दिया किंतु रास्ते में डीसी सौरभ का फोन आया मैंने उन्हें आधे घंटे में उपस्थित हो जाने की सूचना दी थी।सर ने मुझे घर वापस जाने की बात कही । अगले दिन मलासा लिपिक द्वारा मुझे नोटिस का हवाला देकर बुलाया गया मैं ब्लॉक अध्यक्ष मलासा इंद्रजीत यादव के साथ मलासा पहुंचा नोटिस संबंधी जानकारी पूर्णता असत्य पाई गई । इस प्रकार मुझे ब्लैकमेल किया गया । मेरा चयन वेतनमान अक्टूबर 25 से लगाया जाना है लिपिक मलासा द्वारा फोन से सूचना दी गई कि आप पर एक कार्रवाई लंबित है। जबकि उसका निस्तारण पहले ही हो चुका था मेरा चयन वेतन न लग पाने का हवाला दिया । मैंने करवाई निस्तारित होने का आदेश लिपिक मलासा के व्हाट्सएप नंबर पर प्रेषित कर दिया था । मेरे द्वारा पांच दिवसीय मेडिकल लीव होने पर लिपिक मलासा द्वारा अमर्यादित भाषा और आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग किया तथा बार-बार धन उगाई की कोशिश की जा रही है। बोर्ड परीक्षा में मेरी ड्यूटी असुविधाजनक इंटर कॉलेज में लगा दी गई थी। वहीं लिपिक जीतेन्द्र यादव ने सहायक अध्यापक देवेंद्र द्वारा लगाए आरोप बेबुनियाद व कुछ अन्य अध्यापक की मनगढ़ंत कहानी बताई है। उन्होंने बताया कि कुछ अध्यापक समय से ड्यूटी नहीं आते शिक्षण कार्य भी सही से नहीं करते हैं जब समय से ड्यूटी व शैक्षिक कार्यों को निपटाने को कहा जाता है मिलकर ऐसे आरोप लगाकर अपनी एकता से उच्च अधिकारियों पर दबाओ बनाते हैं निष्पक्ष जांच हो तो सच सामने आ जाएगा।


















Leave a Reply