Advertisement

सोनभद्र – *12 घंटे के भीतर चोरी की घटना का अनावरण, एक अभियुक्त गिरफ्तार, स्वैप मशीन व नगद बरामद*

 

 

*12 घंटे के भीतर चोरी की घटना का अनावरण, एक अभियुक्त गिरफ्तार, स्वैप मशीन व नगद बरामद*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

 

*प्रकरण:-* काशी मोड़ के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से स्वैप मशीन, नगद धनराशि व शराब की बोतल चोरी हो गई थी, जिसमें लगभग ₹1,30,000/- मूल्य के सामान की चोरी होना बताया गया था। इस संबंध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

 

दिनांक 08.03.2026 को उ0नि0 संतोष कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हाथी पार्क, अनपरा कॉलोनी के पास से अभियुक्त वीरेन्द्र प्रताप चौहान पुत्र स्व0 गामा प्रसाद निवासी अनपरा कॉलोनी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र (स्थायी पता – गोपालगंज, बिहार) को गिरफ्तार किया गया।

 

*पुछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह *अनपरा तापीय परियोजना* में कार्यरत है तथा उसका मासिक वेतन लगभग *₹42,000/-* है, किंतु वर्तमान में वह *निलंबित* चल रहा है। अभियुक्त ने यह भी बताया कि *नशे की लत के कारण उसका अधिकांश पैसा खर्च हो जाता है तथा उस पर काफी कर्ज हो गया है,* जिसके चलते नशा करने के लिए उसने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि *चोरी की गई शराब को वह पी चुका है तथा कुछ नगद धनराशि भी खर्च कर चुका है।*

 

*बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः*

वीरेन्द्र प्रताप चौहान पुत्र स्व0 गामा प्रसाद, निवासी प्रथम टाइप-613 अनपरा कॉलोनी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, स्थायी पता – डेउड़वा थाना कोचापकोट जनपद गोपालगंज (बिहार), उम्र करीब 33 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरणः*

• 01 अदद स्वैप मशीन (OASYS कम्पनी)

• नगद रुपया

 

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीमः*

1. उ0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

2. का0 रमेश गौड़ थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

3. का0 शशिभूषण थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!