*अधिवक्ता संजय सक्सेना के हत्यारो को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करें मध्य प्रदेश पुलिस–राकेश शरण मिश्र*
*सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री व मध्य प्रदेश के उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र*
*(पीड़ित परिवार को एक करोड़ की।आर्थिक मदद देने की मांग की)*
*(देश के सभी प्रदेशों में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम जल्द लागू करने की मांग )*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोंनभद्र। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जनपद के अधिवक्ता साथी संजय सक्सेना की दिन दहाड़े हौंसला बुलंद हत्यारों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर से मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य प्रदेश के अधिवक्ताओ में अत्यधिक गुस्सा और आक्रोश ब्याप्त है। अधिवक्ता साथी संजय सक्सेना की नृशंस हत्या की घटना की जानकारी होते ही सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व उनके विरुद्ध कठोर कारवाई करने की माँग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अन्य प्रदेशों में भी नित्य आए दिन अधिवक्ताओ पर हो रहे प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओ में गहरा भय ब्याप्त हो गया है और आए दिन होने वाले हमले इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के अंदर किसी भी प्रदेश की पुलिस का कोई खौफ नही रह गया है।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाकर घटना में संलिप्त अपराधीयों को अविलंब गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी मध्य प्रदेश सरकार की होगी।
साथ ही दिवंगत अधिवक्ता संजय सक्सेना के परिवार की संपूर्ण सुरक्षा करवाते हुए पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए का आर्थिक सहयोग देने की मांग की है। इसके अलावा श्री मिश्र ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री से मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य प्रदेशों में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की पुरजोर माँग करते हुए कहा है कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू ना होने से अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन इस प्रकार की घटना को अपराधियों द्वारा बेखौफ होकर अंजाम दिया जा रहा है जो बहुत ही पीड़ादायक है। उन्होने कहा है कि जिस दिन एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो जायेगा उस दिन से अधिवक्ताओ पर हो रहे जानलेवा हमलों में बहुत कमी आएगी और देश भर के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
















Leave a Reply