बलरामपुर छत्तीसगढ़
रिपोटर – प्रितेश गुप्ता
भेदमी में महाशिवरात्रि पर चैरिटेबल सोसायटी द्वारा फल व शरबत वितरण, अध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता की पहल

बलरामपुर जिला के भेदमी क्षेत्र के रिगढ़ के शिव मंदिर मे महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला। इस पावन पर्व पर चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता जी के नेतृत्व में भक्तजनों के लिए फल एवं शरबत वितरण का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की आराधना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे, जहाँ सेवा कार्य ने पूरे वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर सुबह से ही स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। गर्मी और भीड़ को ध्यान में रखते हुए शीतल शरबत और ताजे फलों का वितरण किया गया, जिससे भक्तों को काफी राहत मिली। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और धार्मिक आयोजनों को और अधिक सार्थक बनाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान शुभम गुप्ता और विनोद गुप्ता जी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से भक्तजनों के बीच फल और शरबत वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया। आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।
श्री विशाल गुप्ता जी ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का भी अवसर है। समाज के हर वर्ग को मिलकर ऐसे आयोजनों में भाग लेना चाहिए, ताकि आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत हो सके।
इस सेवा कार्य ने भेदमी क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे लोगों में सहयोग और परोपकार की भावना और प्रबल हुई।
बलरामपुर छत्तीसगढ़
रिपोटर – प्रितेश गुप्ता
मोबाइल नंबर -7247454589

















Leave a Reply