Advertisement

स्वच्छता कनेक्ट के तहत निगम सभागार में कार्यशाला का हूआ आयोजन स्वच्छता में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यकः स्वास्थ्य अधिकारी

स्वच्छता कनेक्ट के तहत निगम सभागार में कार्यशाला का हूआ आयोजन
स्वच्छता में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यकः स्वास्थ्य अधिकारी

सिंगरौली 13 फरवरी 2026/ स्वच्छता कनेक्ट अंतर्गत नगर

सिंगरोली से सूरज उपाध्याय सत्यार्थ न्यूज़

निगम आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशानुसार नगर निगम सभागार में क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शहर के शैक्षणिक
संस्थान,होटल,अस्पताल,आवासीय योजनाओं के प्रतिनिधि, स्व सहायता समूह,मैरेज गार्डन संचालक,कार्यालय,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं के संधारणकर्ता,पेट्रोल पंप,मॉल,सिनेमा घर के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

कार्यशाला के दौरान शहर की स्वच्छता में सबके सहयोग और भागीदारी की सहमति बनी जिसे शपथ के माध्यम से सबने स्वीकार करते हुए संकल्पित हुए।शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को जमीनी स्तर पर उतारने,कचरा

संग्रहण एवं स्रोत पृथक्करण,खुले में कचरा न फेंकने,नागरिक समूहों द्वारा स्वच्छता में नवाचारों को अपनाने,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं के संधारण की

जिम्मेदारी,स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान सभी स्टेकहोल्डर द्वारा अपने अपने संस्थानों को दिशा निर्देशों के अनुरूप तैयारी करने,स्कूली छात्रों में स्वच्छता हेतु व्यवहार परिवर्तन की गतिविधियों,शहर के

आरआरआर सेंटर के संचालन एवं संधारण हेतु जिम्मेदारी लेने जैसे विषयों पर परिचर्चा की गई। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक अपने शहर को

स्वच्छता में बेहतर परिणाम हेतु सहयोग करने और सहभागिता हेतु संकल्पित हुयें।कार्यशाला में प्रमुख रूप से स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी, आईईसी

मैनेजर आशीष शुक्ला,साक्षी सिंह परमार, आईईसी टीम लीडर नितेश सिंह,स्वच्छता समन्वयक भानु प्रताप सोनी,इंडिपेंडेंट इंजीनियर सत्य प्रकाश चौधरी,सी एंड डी मैनेजर रोहित चौरसिया, आईईसी

टीम से राजन पाण्डेय नरेंद्र चौबे रोहित द्विवेदी संदीप कुशवाहा प्रसून पाण्डेय और आईईसी सदस्यों सहित संबंधित संस्थानो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!