Advertisement

महुली में अराध्या मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन, राजन चौधरी ने किया फीता काटकर शुभारंभ

महुली में अराध्या मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन, राजन चौधरी ने किया फीता काटकर शुभारंभ

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)

दुद्धी तहसील क्षेत्र अंतर्गत महुली में आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को मौर्या सिंगार स्टोर के बगल में स्थित अराध्या मेडिकल स्टोर का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजन चौधरी (सेवानिवृत्त जिला जज एवं भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य) उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया।उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने कहा कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, और अराध्या मेडिकल स्टोर इस दिशा में एक सराहनीय पहल है।मेडिकल स्टोर संचालक सुनील मौर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि अराध्या मेडिकल स्टोर पर सभी प्रकार की दवाइयाँ थोक एवं फुटकर दरों पर, उचित मूल्य में उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के साथ बेहतर सेवा प्रदान की जाएगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने मेडिकल स्टोर खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!