Advertisement

जनसंपर्क एवं शिक्षा संस्कार समिति जबलपुर अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा की शाखाओं के द्वारा विंध्यवासिनी देवी मंदिर में मां सरस्वती देवी प्राकट्य महोत्सव बसंत पंचमी स्वर्णकार दिवस मनाया गया।

जनसंपर्क एवं शिक्षा संस्कार समिति जबलपुर अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा की शाखाओं के द्वारा विंध्यवासिनी देवी मंदिर में मां सरस्वती देवी प्राकट्य महोत्सव बसंत पंचमी स्वर्णकार दिवस मनाया गया।


अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा महिला मंडल जनसंपर्क समिति एंव शिक्षा संस्कार समिति जबलपुर ने विन्ध्य वासिनी देवी मंदिर मे बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ , बसंत पंचमी पर्व पर स्वर्णकार समाज कि आराध्य मां वीणा वादनी देवी जी का प्राकट्य दिवस पर महाआरती का आयोजन कर स्वर्णका दिवस भी मनाया।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि सर्वप्रथम जनसंपर्क कि प्रदेश संयोजक श्री स्नेहा सोनी, संस्कार समिति प्रदेश संयोजक श्रीमति रीना जडिया एव नव मनोनीत प्रदेश सचिव श्रीमति सिद्धेश्वरी सर्राफ ने उपस्थित नारी शक्ति के साथ देवी का विधी विधान से पूजन अर्चन के साथ वस्त्र अर्पित कर,महाआरती आयोजित की।

इस के उपरांत उपस्थित महिलाओ को सुहाग सामग्री का वितरण किया गया । इस अवसर पर श्री स्नेहा, श्री मति रीना, के साथ श्री सिद्धेश्वरी जी,श्री मति विनीता ,ने स्वर्णकार दिवस पर अपने अपने विचार प्रकट करते हुए, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा को वसंत पंचमी स्वर्णकार दिवस घोषित करने एवं सभी जगह मनाए जाने के प्रयास के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए, प्रदेश महिला मंडल को बधाई और मंगल शुभ कामनाएं प्रेषित की। समाज के उत्थान और जागरूकता के साथ एकता के लिए संदेश देते हुए, ऐसे कार्य क्रम और भी आयोजित करने पर बल दिया व आगे भी करने का आश्वासन दिया । तदुपरांत सभी उपस्थित महिलाओ के बीच प्रसाद वितरण कर, जलपान के साथ कार्यक्रम का हर्ष उल्लास गीत संगीत के साथ समापन हुआ ।

ईस अवसर पर श्री स्नेहा सोनी, श्री मति रीना जडिया, श्रीमति सिद्धेश्वरी सर्राफ, श्रीमति विनिता सोनी, श्रीमति पूजा सोनी, श्रीमति रत्ना सोनी, श्रीमति नीता सोनी, श्रीमति छाया सोनी, श्रीमति सुनीता सोनी, कु. सुरुची सोनी, श्री मति सविता सोनी, श्री कविता सोनी, श्रीमति सीमा सोनी, श्री भारती सोनी, श्री मति आरती सोनी, श्रीमती रानी सोनी, श्री मति वीना सोनी,श्री गरिमा सोनी,श्रीमति अंजुलता सोनी, श्री मती राखी सर्राफ सहित स्वर्णकार समाज कि बहुसंख्यक महिलाओ ने उपस्थित होकर कार्य क्रम मे उत्साहपूर्ण सहभागिता प्रदान की। आभार व्यक्त एवं प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!