Advertisement

लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है मतदाता बनना: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी  – रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के बूथ नम्बर 77 पर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा

लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है मतदाता बनना: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी

 – रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के बूथ नम्बर 77 पर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के बूथ नंबर 77 पर जाकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। छह लोगों का फॉर्म सिक्स भरवाने के बाद कहा कि मतदाता बनना लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है।

डॉक्टर तिवारी ने बताया कि बूथ नंबर 77 पर लगभग 888 मतदाता हैं। लगभग डेढ़ सौ से ऊपर नाम काटे गए हैं। भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर मतदाता विशेष गहन प्रशिक्षण अभियान में भाग ले रहे हैं, ताकि किसी भी मतदाता का नाम न छूटने पाए, क्योंकि मतदाता लोकतंत्र का सबसे मजबूत स्तंभ होता है।

उन्होंने कहा कि इस समय सबसे महत्वपूर्ण कार्य मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान में भाग लेकर कोई भी मतदाता छूटे ना, छूटे हुऎ मतदाताओं को फॉर्म सिक्स भरवाकर जमा कराना, आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म सात भरवाकर जमा कराना अति आवश्यक है।

इस मौके पर बूथ अध्यक्ष संजय पांडेय, विनय पांडेय, बीएलओ विनिता पटेल, ओम प्रकाश मौजूद रहे l

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!