Advertisement

मरवाही में शराब दुकान कि जगह बदलने के लिए आंदोलन तेज, मांग पूरा ना होने पर सड़क पर उतरेंगे महिला शक्ति, करेंगे चक्काजाम, शुभम् पेन्द्रो ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम,

मरवाही में शराब दुकान कि जगह बदलने के लिए आंदोलन तेज, मांग पूरा ना होने पर सड़क पर उतरेंगे महिला शक्ति, करेंगे चक्काजाम, शुभम् पेन्द्रो ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। GPM जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थित नगर पंचायत मरवाही के बरैहा सिवनी रोड में एक शराब भट्टी दुकान का संचालन नियमों को ताक में रखकर किया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। इस मुद्दे को लेकर आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव शुभम् पेन्द्रो ने अपने प्रमुख मांगों को लेकर अपने आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पीड़ित महिलाओं के साथ SDM कार्यालय मरवाही पहुंचे और 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया।

आदिवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव शुभम् पेन्द्रो ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि शराब भट्ठी वहां के स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बन गया है। इस क्षेत्र में अधिकांश शिक्षित वर्ग के लोग रहते हैं, और यहां छोटे छोटे बच्चे आए दिन खेलते रहते हैं। शराब दुकान खुलने का समय सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक है, जो इस क्षेत्र के निवासियों के लिए असुविधाजनक है। शुभम् पेन्द्रो ने बताया कि शराब भट्टी दुकान के सामने सोनवैली स्कूल स्थित है, और यहां शराबियों का आना-जाना अधिक मात्रा में बना रहता है। शराबियों के द्वारा अपशब्दों का उपयोग और महिलाओं से लड़ाई झगड़ा भी किया जाता है, जो मोहल्ले वालों को आए दिन सुनने को मिलता है। इससे यहां के लोगों और छोटे बच्चों में गलत प्रभाव पड़ता है।

बता दें कि इससे पहले महिलाओं से कई बार शराबियों के द्वारा अभद्रता पूर्वक व्यवहार भी किया जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई शराब भट्ठी हटाने को लेकर देखने को नहीं मिली है। नगर पंचायत मरवाही की महिलाओं और आदिवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव ने 10 दिन के अंदर कार्यवाही नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की प्रशासन को चेतावनी दे दी है। अल्टीमेटम देते समय कई आदिवासी नेता गण और नगर पंचायत मरवाही वार्ड पार्षद, छात्र–छात्राओं और पीड़ित महिलाओं की उपस्थिति भारी संख्या में रहीं हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!