Advertisement

कैलाश गुफा में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज से, श्रद्धालुओं समेत जुटेंगे संत समाज के लोग, अब तक नहीं खुला मंदिर का ताला।

 कैलाश गुफा में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज से, श्रद्धालुओं समेत जुटेंगे संत समाज के लोग, अब तक नहीं खुला मंदिर का ताला।

रिर्पोटर, गुलाब यादव
स्थान, बगीचा /जशपुर (छ.ग.)

05 फरवरी 2026।

प्रसिद्ध आस्था केंद्र कैलाश नाथेश्वर गुफा धाम में मंदिर का ताला अब तक नहीं खुलने से नाराज़ संत समाज और श्रद्धालुओं ने आज से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा कर दी है। सुबह से ही क्षेत्र में धार्मिक संगठनों, संत समाज के प्रतिनिधियों और ग्रामीण श्रद्धालुओं के जुटने की तैयारी देखी जा रही है।

संत समाज के वरिष्ठजनों का कहना है कि प्रशासन को पूर्व में 2 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी मंदिर का ताला नहीं खोला गया। इसे आस्था की उपेक्षा बताते हुए उन्होंने अब शांतिपूर्ण लेकिन निरंतर आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है।


पूर्व में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे सियाराम यादव ने बताया कि परम पूज्य गहिरा गुरु ने आम जनमानस को जोड़ने के लिए सही मार्ग बताकर कठोर साधना के बाद भगवान शिव को स्थापित किया।आज भगवान शिव को संस्था के द्वारा ताला लगाकर कैद कर दिया गया है।आम जनमानस मंदिर के अंदर जाकर पूजा अर्चना नहीं कर पा रहे।उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मंदिर नहीं जहां प्रवेश वर्जित हो।एक नियम बनाकर सुबह शाम आम जन मानस के लिए मंदिर खोला जाना चाहिए।
धरना स्थल पर श्रद्धालुओं के द्वारा भजन–कीर्तन, जप और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से विरोध दर्ज कराया जाएगा। संत समाज का कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि धार्मिक परंपरा, श्रद्धालुओं के अधिकार और मंदिर की गरिमा की रक्षा के लिए है। कोरोना काल के बाद सभी मंदिरों के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं जबकि कैलाश गुफा में अब तक पट नहीं खोला जा रहा है।इसको लेकर श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।

इससे पहले संत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बगीचा SDM प्रदीप राठिया से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा था। प्रशासन ने विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस पहल न होने से अब आंदोलन शुरू हो रहा है।

प्रमुख मुद्दे जिनको लेकर आंदोलन

कैलाश नाथेश्वर गुफा मंदिर का ताला खोलना

महाशिवरात्रि मेला पारंपरिक स्थल पर कराना

गुफा प्रांगण में नशे पर पूर्ण प्रतिबंध

सार्वजनिक धर्मस्व ट्रस्ट का गठन

आय-व्यय में पारदर्शिता

ग्राम पंचायत की भागीदारी सुनिश्चित करना

संत समाज ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन जब तक मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए नहीं खुलते, तब तक धरना जारी रहेगा ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!