Advertisement

सुर हायर सेकेंडरी स्कूल धिमश्री, फतेहाबाद (आगरा) में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

सुर हायर सेकेंडरी स्कूल धिमश्री, फतेहाबाद (आगरा) में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

फतेहाबाद (आगरा)।

फतेहाबाद से संवाददाता कमल सिंह चौहान सत्यार्थ न्यूज़ फतेहाबाद


26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सुर हायर सेकेंडरी स्कूल धिमश्री, फतेहाबाद आगरा में यह पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक श्री अशोक सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ की गई। इसके पश्चात राष्ट्रीय गान एवं देशभक्ति गीतों की धुन पर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति झांकियां, प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने जमकर सराहना की।


विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए बूंदी वितरण एवं भोजन व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।
प्रधानाचार्य श्री तारा सिंह ने कार्यक्रम की सफल व्यवस्था के लिए पूरी मैनेजमेंट कमेटी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन महेश कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्य श्री तारा सिंह, प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं लोकेन्द्र सिंह, हरेंद्र सिंह, हरि गोविंद सिंह, विश्वप्रताप सिंह, मांगेलाल, प्रमोद कुमार गोस्वामी, दीपक कुमार, विजय पाल सिंह, पूनम शर्मा, अनुराधा, टुव्कल, निशा, सिमरन, सलोनी, मोनिका, रजनी देवी, प्रती देवी, लक्ष्मी, अनिल कुमार, लाखन शर्मा, कन्हैया, रवि कुमार, नरेंद्र सिंह, बन्टी, रामनिवास, प्रभा, प्रया, कुंकुम, बी. पी. सर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

फतेहाबाद से संवाददाता कमल सिंह चौहान सत्यार्थ न्यूज़ फतेहाबाद

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!