गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
“धर्म गुरुओं के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस,जुलूस निकालकर किया जोरदार प्रदर्शन“

“भाजपा सरकार में न धर्म और न ही धर्म गुरु सुरक्षित” : अभिषेक सिंह राणा
सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
(सुलतानपुर) प्रयागराज के माघ मेले में ज्योतिपीठ जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ प्रशासन द्वारा की गई कथित मारपीट व गाली-गलौज की घटना ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। सरकार की खुली संरक्षण में प्रशासन की बर्बरता के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन को चेतावनी दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर व नारेबाज़ी करके विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सडक पर बैठकर घण्टों नारेबाजी की व दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल निलंबन औरपूरी घटना की न्यायिक जांच की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी भगवान शंकर के आंशिक अवतार माने जाते हैं उनसे बड़ा कोई हिंदू धर्म में नहीं है ऐसे हमारे सम्मानित धर्मगुरु के साथ मारपीट और अपमान करना यह साबित करता है कि यह सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। प्रशासन सत्ता के नशे में चूर होकर संतों पर भी लाठियां चला रहा है। कांग्रेस इस अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। वही उन्होंने सरकार पर सीधा हमला बोला और कहा कि भाजपा सरकार में न तो धर्म सुरक्षित है, न ही धर्मगुरु है।शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि धर्मगुरुओं का अपमान पूरे हिन्दू समाज का अपमान है,
दोषी अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जुलूस निकालकर लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट बड़ा डाकखाना चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क पर बैठकर जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में सलाउद्दीन हाशमी, राजेश तिवारी, वरुण मिश्रा, सुब्रत सिंह सनी, ममनून आलम, आवेश अहमद,जफर खान, रणजीत सिंह सलूजा, सियाराम तिवारी, राहुल त्रिपाठी, शरद श्रीवास्तव, श्रीमती राम कुमारी,हमीद राइनी,अतहर नवाब,मो. कमर खान, अशोक सिंह, मनीष तिवारी,
नंदलाल मोर्य, मोहित तिवारी, देवेंद्र तिवारी, संतोष वर्मा, मनीष तिवारी, मो. अतीक,मोहसिन सलीम, तेरसराम पाल, अरशद पवार, इश्तियाक अहमद, देवेंद्र पांडेय, सर्वेंद्र बहादुर सिंह, इमरान अहमद,अवधेश गौतम, इकराम, ओमप्रकाश दुबे,आमिर पठान, रामचंद्र कोरी, दिनेश मिश्रा, सुरेश चंद्र मिश्र,चंद्रभान सिंह, सियाराम वर्मा,दिनेश तिवारी, इन्द्रकेश शर्मा, सर्वेश सिंह सोनू, राहुल मिश्र, एजाजुद्दीन, राम लौट यादव आदि कांग्रेस नेता व पदाधिकारी शामिल रहे।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश















Leave a Reply