Advertisement

लखीमपुर-भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा लखीमपुर खीरी का वार्षिक चुनाव संपन्न।

http://satyarath.com/

भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा लखीमपुर खीरी का वार्षिक चुनाव संपन्न।

 

पुनः अध्यक्ष बने एड0 आर्येन्द्र पाल सिंह, सचिव रूपाली शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजशेखर पर सदस्यों ने जताया विश्वास, महिला संयोजिका बनी रंजना गुप्ता।

मार्च, लखीमपुर। भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा लखीमपुर खीरी की वार्षिक चुनाव सभा चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षक द्वारिका प्रसाद रस्तोगी की निगरानी हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुयी।शाखा के इस सत्र के अध्यक्ष के रूप में आर्येन्द्र पाल सिंह, सचिव के रूप में रूपाली शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष के रूप में राज शेखर ने उपस्थित शाखा सदस्यों का विश्वास मत पुनः प्राप्त कर अपना अपना पदभार ग्रहण किया। महिला संयोजिका के रूप में रंजना गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वन्देमातरम् के उपरांत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्चन के साथ शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुए इस सत्र 2024-25 के चुनाव में अध्यक्ष, सचिव एवम् कोषाध्यक्ष के नाम प्रस्तावित हुए जिसका अनुमोदन करते हुए उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत एवं समर्थन किया। शाखा की तमाम औपचारिकताओं के बाद चुनाव अधिकारी/पर्यवेक्षक श्री रस्तोगी ने अध्यक्ष के रूप में एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह, सचिव रूपाली शुक्ला, कोषाध्यक्ष राज शेखर के नामों की घोषणा की। निर्वाचन के बाद पुनः नियुक्त शाखाध्यक्ष श्री सिंह ने शाखा की महिला संयोजिका के रूप में रंजना गुप्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी, जिसका स्वागत उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से किया। इस बीच सचिव रूपाली शुक्ला ने शाखा की गत वर्ष की उपलब्धियों का ब्योरा भी दिया। शाखाध्यक्ष श्री सिंह ने पर्यवेक्षक को भरोसा दिलाया कि संस्कृति शाखा इस सत्र में पहले से ज्यादा सक्रियता के साथ शाखा के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रयास करेगी। इस अवसर पर भानुप्रताप सिंह, (संरक्षक), अरविन्द कुमार मिश्रा, नारायण प्रकाश सक्सेना, अनिल कुमार श्रीवास्तव, आलोक शुक्ला, शिशिर अवस्थी, नवीन साहनी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अनुज शुक्ला, पूर्णिमा इन्द्र, ज्योति सिंह, विनीता त्रिपाठी, मोनी पाण्डेय, अर्पिता व्यास आदि लोग उपस्थित रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!