Advertisement

खाकी का मानवीय चेहरा: मरवाही थाने के मंदिर में गूंजी शहनाई, थाना प्रभारी ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी,

खाकी का मानवीय चेहरा: मरवाही थाने के मंदिर में गूंजी शहनाई, थाना प्रभारी ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी,

थाना बना मंडप, टीआई बने साक्षी: पुलिस की पहल पर परिजनों ने दिया आशीर्वाद, परिणय सूत्र में बंधे मीरा और संजय,

जब कानून ने मिलाया दिल: परिजनों की जिद के आगे ढाल बनी मरवाही पुलिस, थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में रचाई गई अनोखी शादी,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। जीपीएम जिले के थाना मरवाही परिसर में एक अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां थाना प्रभारी शनिप रात्रे की पहल पर एक प्रेमजोड़े का पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। यह मामला थाना क्षेत्र के धूम्माटोला बहरीझोरकी निवासी 21 वर्षीय संजय सिंह और मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बेलिया छोट गांव की 20 वर्षीय युवती मीरा सिंह से जुड़ा है, जो पहले से एक-दूसरे को पसंद करते थे और विवाह करना चाहते थे। प्रेमजोड़े का मनपसंद रिश्ता होने के बावजूद, उनके परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। अपने प्यार को पाने के लिए दोनों ने मरवाही थाना पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा और मदद की गुहार लगाई। दोनों के बालिग होने और उनके परिपक्व फैसले को देखते हुए थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने संवेदनशीलता दिखाई।

उन्होंने मामले में दखल देते हुए दोनों पक्षों के माता-पिता और परिजनों को थाने बुलाया, उन्हें बुलाकर दोनों बालिगों के फैसले को समझाकर और कानूनी व सामाजिक दृष्टि से विवाह के लिए राजी किया। परिजनों की सहमति मिलने के बाद, थाना प्रभारी ने थाने के अंदर ही स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी की व्यवस्था की।

हिंदू रीति-रिवाज के साथ वर-वधू ने मंदिर में फेरे लिए और थाना प्रभारी की मौजूदगी में एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस मानवीय पहल के बाद, परिवार वालों ने भी जोड़े को आशीर्वाद दिया और दोनों प्रेमियों ने इस अनोखी शादी के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!