अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन लखनऊ द्वारा थाना खैराबाद का किया गया निरीक्षण
सीतापुर से सुरेंद्र तिवारी ब्यूरो चीफ

सीतापुर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन लखनऊ सुजीत पाण्डेय के आगमन पर गार्द द्वारा सलामी दी गयी तत्पश्चात थाना खैराबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कम्प्यूटर कार्यालय, मेस, आरक्षी बैरक के साथ-साथ सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण कर बेहतर रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल एवम् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।















Leave a Reply