अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में लाहन व मदिरा जब्त
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – आज सहायक आबकारी आयुक्त श्री भीम राव वैद्य के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ग्राम कामठी खुर्द, जूनेवानी के नदी-नालों में एवं सोनू ढाबा में दबिश दी गई।
कार्यवाही के दौरान एक चढ़ी हुई भट्टी, 600 किलोग्राम महुआ लाहन, 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब तथा 2.16 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा बरामद की गई। प्रकरण में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक श्री नरेंद्र नागेश एवं आबकारी आरक्षक श्री मुकेश राहंगडाले, श्री अनुराग गोनेकर एवं श्रीमती श्रद्धा राहंगडाले उपस्थित रहे।



















Leave a Reply