राष्ट्रीय कला ओलंपियाड 2025 ( NATIONAL ART OLYMPIAD) में बच्चों की अभूतपूर्व भागीदारी
— आर्टाकस अकैडमी( ARTACUS ACADEMY ) ने बच्चों को दिया राष्ट्रीय स्तर ( National level) पर चमकने का अवसर
नोएडा, 12 दिसंबर 2025 — Kids Art की नई लहर को आगे बढ़ाते हुए Artacus Academy ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि प्रतिभा केवल अवसर की मोहताज होती है। बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करते हुए अकैडमी ने National Art Olympiad 2025 में सक्रिय भागीदारी की, जिसे FOUNDATION FOR ART & CRAFT (CFAC) द्वारा आयोजित किया गया। CFAC एक प्रतिष्ठित गैर-लाभकारी संस्था है, जिसका उद्देश्य कलाकारों को प्रोत्साहित करना, कला-प्रेमियों को जोड़ना और समाज में कला की सकारात्मक छवि को मजबूत बनाना है।

इस ओलंपियाड ( Olympiad) में Artacus Academy के बच्चों ने अपने रंगों, रचनाओं और कल्पनाओं से यह साबित किया कि कला बच्चों के मन, मस्तिष्क और आत्मा को सबसे सुंदर रूप में विकसित करती है। अकैडमी के ऑनलाइन छात्रों ने भी अत्यंत उत्साह के साथ भाग लेकर यह दिखाया कि डिजिटल शिक्षा कला के क्षेत्र में नई संभावनाएँ खोल रही है।
कार्यक्रम में दो प्रतिष्ठित संस्थानों ने भी महत्वपूर्ण भागीदारी की—
Shaktidham Vidya Niketan School, Sector 40
Ved Vedang Pathshala, Sector 42

विशेष उल्लेखनीय है कि इन दोनों संस्थानों में Monika Gupta स्वयं Art Teacher के रूप में बच्चों को कला की बारीकियाँ, कला ध्यान (Art Meditation), रचनात्मक खुशी और भावनात्मक संतुलन सिखाती हैं। उनकी दिशा-निर्देशन में बच्चों ने न केवल तकनीक सीखी, बल्कि यह भी जाना कि कला आत्मा को छूने का माध्यम है — एक ऐसा मार्ग जो बच्चे के भीतर छिपे आत्मविश्वास, शांति और मौलिकता को जागृत करता है।
Artacus Academy की संस्थापिका Monika Gupta का दृढ़ विश्वास है— “हर बच्चा कलाकार बन सकता है, बस उसे सही मार्गदर्शन और आत्मा से जुड़ी हुई कला का स्पर्श मिलना चाहिए।”
इसी सोच के साथ वे प्रमाणित( Certified ) आर्ट प्रोग्राम चलाती हैं, जो बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मार्ग देता है।
आज का दिन बच्चों की प्रतिभा, सीख और जुनून का उत्सव बन गया।
















Leave a Reply