Advertisement

एस आई आर की प्रक्रिया से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती: बृजेश पाठक

एस आई आर की प्रक्रिया से लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती: बृजेश पाठक


सीतापुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचकर जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एस आई आर प्रक्रिया के विषय में चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए यह एस आई आर की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा यह एक महत्वपूर्ण कार्य है इसमें मतदाताओं एवं सरकारी कर्मचारियों की पूर्ण मदद करनी है जिससे किसी को भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया विपक्ष तरह-तरह की बातें कर रहा है परंतु यह क्रिया मतदाताओं के हित में है ‌। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला व जिला प्रभारी नीरज सिंह द्वारा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया अपने उद्बोधन में जिला प्रभारी नीरज सिंह ने बताया की भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी समझते हैं उन्हें यह समझना है की एस आई आर की प्रचलित क्रिया हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है इस क्रिया से जहां हमारे लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर दुनिया के सामने होगी वहीं देश के अंदर घुसपैठियों के रूप में रह रहे अनऑथराइज्ड विदेशियों को देश से बाहर निकलाने का कार्य करेगी भारतीय जनता पार्टी की ही यह सोच है कि राष्ट्र संपूर्ण सुरक्षित रहे। हम सबको प्रत्येक बूथ पर सरकारी नियमों का पालन करते हुए इस प्रक्रिया में संपूर्ण ऊर्जा लगानी है।

कार्यक्रम में बोलते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि आज इस समीक्षा बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी ने जो दिशा निर्देश दिए हैं वह सभी कार्यकर्ताओं को पालन करना है और पार्टी के विजन को साकार करना है उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित है और लोकतंत्र से जुड़ी यह प्रक्रिया एक राष्ट्र सेवा है उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से बचें शेष दिनो में लक्ष्य की सफलता पर कार्य करने का आवाहन किया ।

बैठक के उपरांत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा लोहार बाग स्थित बूथ नंबर 216 पर पहुंचकर डोर तो डोर कंपेन के तहत लोगों को जागरूक किया। तत्पश्चात विजय लक्ष्मी नगर में मुनेंद्र अवस्थी के आवासपर पहुंचकर नमिता अवस्थी के चित्र पर पुष्प अर्पण किया एवं परिवार को ऐसे दुख की घड़ी में धैर्य बंधाया इस अवसर पर बबलू अवस्थी, नेहा अवस्थी अवस्थी बिसवा विधायक निर्मल वर्मा महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य सिधौली विधायक मनीष रावत एमएलसी पवन सिंह चौहान निवर्तमान लहरपुर विधायक सुनील वर्मा, जिला पंचायतअध्यक्ष श्रद्धा सागर, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता व राकेश त्रिपाठी सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!