विदिशा लोकेशन विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
रातभर चला पुलिस का सघन “नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन”

पुलिस अधीक्षक विदिशा समेत 357 पुलिसकर्मी उतरे मैदान में, 719 ठिकानों पर दबिश
वारंटियों की गिरफ्तारी से लेकर अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई
विदिशा जिले में आज पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल श्री अभय सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के नेतृत्व में दिनांक 26/27 नवंबर 2025 की रात जिलेभर में एक समन्वित एवं व्यापक नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन संचालित किया गया।
इस अभियान में जिले के सभी थाना क्षेत्रों से कुल 357 पुलिस अधिकारी – कर्मचारी शामिल हुए। स्वयं एसपी श्री रोहित काशवानी ने अभियान की निगरानी की, जिनके साथ 1 एएसपी, 5 एसडीओपी और 23 थाना प्रभारी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य—अपराधियों पर प्रभावी अंकुश, अवैध गतिविधियों की रोकथाम, वारंटियों की गिरफ्तारी और रात्रिकालीन सुरक्षा को मजबूत करना रहा।
सघन कार्रवाई के दौरान विभिन्न वारंटों में उल्लेखनीय प्रगति:

32 स्थायी वारंट निष्पादित
115 गिरफ्तारी वारंट में कार्रवाई
126 जमानती वारंटों की तामिली
अपराधियों की निगरानी एवं तलाशी:
अभियान के दौरान विभिन्न श्रेणी के अपराधियों व संदिग्धों पर कार्रवाई:
08 जिला बदर व्यक्तियों की जांच
109 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी
199 गुंडा-बदमाशों के ठिकानों पर दबिश
80 होटल/ढाबों एवं 40 डेरों की गहन चेकिंग
अवैध शराब की कार्रवाई:
कुल 24 प्रकरण दर्ज, 24 आरोपी गिरफ्तार, 69.93 लीटर अवैध शराब जप्त, जप्त शराब की अनुमानित कीमत — ₹39,440/-
जुआ/सट्टा कार्रवाई:
03 प्रकरण में 11 आरोपी गिरफ्तार, कुल ₹3,000 जप्ती।
आर्म्स एक्ट कार्रवाई:
1 देशी कट्टा (अनुमानित कीमत ₹5,000) जप्त, 1 आरोपी गिरफ़्तार

















Leave a Reply