रीजनरेटिव प्रोडक्शन लैंडस्केप कोलेबोरेटिव (आरपीएलसी) की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – कलेक्टर पांढुर्णा श्री नीरज कुमार वशिष्ट की अध्यक्षता में आज रीजनरेटिव प्रोडक्शन लैंडस्केप कोलेबोरेटिव (आरपीएलसी) की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले में आरपीएलसी की सहयोगी संस्थाएँ—सृजन एनजीओ और ग्रीन फाउंडेशन—द्वारा पिछले दो वर्षों से भूमि संरक्षण, प्राकृतिक खेती तथा देशी कपास उत्पादन पर कार्य किया जा रहा है।
कार्यशाला में इन संस्थाओं द्वारा विगत वर्ष किए गए कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई। लाभान्वित किसानों ने बायोचार निर्माण, जीवामृत, धनश्रीवास आदि के उपयोग से खेती की लागत में 15–20% की बचत तथा बेहतर उत्पादन प्राप्त होने के अनुभव साझा किए।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने कार्यशाला में निर्देश देते हुए कहा कि जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु एक जिला स्तरीय टीम का गठन किया जाए। यह टीम तकनीकी मार्गदर्शन, विभागीय क्रियान्वयन तथा किसानों द्वारा उत्पादित फसल को बेहतर मूल्य दिलाने की दिशा में कार्य करेगी।
कार्यशाला में उपस्थिति – उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ डॉ. एच. जी. एस. पक्षवार, उपसंचालक उद्यानिकी श्री एम. एल. उइके, सहायक संचालक मत्स्य पालन श्री अंबुलकर, कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. आर. के. झोड़े, दीपक चौरसिया, सहायक संचालक कृषि, जिला समन्वयक एनआरएलएम श्री संजय डेहरिया, जनपद सीईओ पांढुर्णा बंदू सूर्यवंशी, श्री विनोद लोखंडे एसएडीओ पांढुर्णा, श्री योगेश भवाली एसएडीओ सौसर, आरपीएलसी प्रदेश समन्वयक श्री अमोल गांवडे, श्री विकास ओसा, श्री संदीप भुजेल (सृजन एनजीओ), श्री अंशु शर्मा (ग्रीन फाउंडेशन) सहित जिले के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा सतत कृषि को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।


















Leave a Reply