Advertisement

गणेश वार्ड में धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम जी की बारात, गुजरी चौक राम मंदिर में सम्पन्न हुआ भव्य राम–जानकी विवाहोत्सव

गणेश वार्ड में धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम जी की बारात, गुजरी चौक राम मंदिर में सम्पन्न हुआ भव्य राम–जानकी विवाहोत्सव

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। गणेश वार्ड के पार्षद श्री प्रदीप कामदार के निवास से विवाह पंचमी के पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम जी की भव्य बारात बड़े ही उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। वार्ड के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा जब गुज़री चौक स्थित श्रीराम मंदिर पहुँची, तो पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
पूरे यात्रा मार्ग को धर्म प्रेमी जनता और श्रद्धालुओ द्वारा रंगोली डाल के सजाया गया और पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया।
बारात ठीक 5.30 बजे गाजे बाजे के साथ श्री राम मंदिर पहुंची। जहां मंदिर व्यवस्थापन समिति द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया।

गुज़री चौक राम मंदिर में पारंपरिक वैदिक रीति-विधानों के साथ राम–जानकी विवाह का मंगल आयोजन सम्पन्न हुआ। विवाह पंचमी के पावन अवसर पर इस अलौकिक दिव्य परिणय संस्कार में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही।

इस भव्य आयोजन में पालीवाल परिवार, विशेष रूप से प्रवीण जी पालीवाल एवं उनके परिजनों ने प्रमुख भूमिका निभाई। उनके सहयोग और व्यवस्थाओं के साथ पूरा विवाहोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मंदिर परिसर को पुष्पों, झालरों और रोशनी से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार दिखाई दिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने भजन–कीर्तन, जयघोष और नृत्य के साथ भगवान श्रीराम–सीता के इस पावन दांपत्य उत्सव को हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित नगरवासियों ने बड़ी श्रद्धा के साथ इस दिव्य विवाह समारोह का आनंद लिया।

विवाह पंचमी के इस अवसर पर आयोजित राम–जानकी विवाहोत्सव ने नगर के धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण को एक बार फिर भक्ति और सौहार्द से भर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!