Advertisement

जिला स्तरीय गीता जयंती एवं विक्रमोत्सव कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित आयोजन के निर्देश जारी

जिला स्तरीय गीता जयंती एवं विक्रमोत्सव कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित आयोजन के निर्देश जारी

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा जारी आदेश के अनुसार गीता जयंती एवं विक्रमोत्सव की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में 07 नवम्बर को आयोजित समीक्षा बैठक के अनुपालन में मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा गीता जयंती एवं विक्रमोत्सव के जिले में सुव्यवस्थित आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर 1100-1100 तथा विकासखण्ड स्तर पर 500-500 गीतापाठियों के सामूहिक पाठ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में विश्वगीता प्रतिष्ठानम् एवं अन्य स्थानीय संस्थाएँ सहयोग प्रदान करेंगी। इसी अवसर पर श्रीकृष्ण चित्र प्रदर्शनी की सॉफ्ट कॉपी तथा श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय पर आधारित बुकलेट जिले और सभी विकासखण्डों में प्रशासन एवं स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से वितरित की जाएगी।
कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि इन सांस्कृतिक आयोजनों का व्यापक प्रभाव स्थापित हो।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा जारी आदेश के अनुसार दिनांक 01 से 03 दिसम्बर 2025 की अवधि में होने वाले इन आयोजनों के सफल संचालन के लिए श्री राजकुमार इवनाती, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद पांढुर्णा जिला पांढुर्णा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही सभी अनुविभागीय अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में समुचित समन्वय स्थापित करते हुए तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!