Advertisement

जिला पांढुर्णा में जिला स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास की संयुक्त बैठक सम्पन्न, कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने दिए निर्देश

जिला पांढुर्णा में जिला स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास की संयुक्त बैठक सम्पन्न, कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने दिए निर्देश

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में एवं श्री नीलमणि अग्निहोत्री अपर कलेक्टर, सुश्री नेहा सोनी संयुक्त कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला पांढुर्णा में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में आयोजित की गई।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सौंसर एवं पांढुर्णा के स्वास्थ्य विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त रूप से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा गर्भवती माताओं का पंजीयन, डिलेवरी अपडेशन, टीबी स्क्रीनिंग, सिकल सेल स्क्रीनिंग का 100 प्रतिशत उपलब्धि नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा अगली समीक्षा बैठक तक कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।

सिविल अस्पताल पांढुर्णा में इलेक्टिव सीजर किए जाने तथा सिविल अस्पताल सौंसर में एनेस्थेसिया सर्जन उपलब्ध होने के पश्चात भी प्रसव हेतु रेफर किए जाने पर श्री वशिष्ठ ने फटकार लगाई एवं निर्देशित किया कि सिविल अस्पताल में ही सीजर किए जाएँ, ताकि जनसमुदाय को समय पर लाभ प्रदान किया जा सके। साथ ही ब्लड ट्रांसफ्यूजन एनेमिक महिलाओं को समयावधि में लगे, यह सुनिश्चित करने को कहा गया।

महिला बाल विकास विभाग को सैम बच्चों की एनआरसी में कम भर्ती किए जाने एवं फॉलोअप नहीं किए जाने पर निर्देश दिए गए कि सभी बच्चों को एनआरसी में भर्ती किया जाए तथा आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ता समय-समय पर 04 फॉलोअप कर आवश्यक सेवाएँ देना सुनिश्चित करें।

स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग को संयुक्त रूप से भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभागीय योजनाओं से जनसमुदाय को अवगत कराने के भी निर्देश प्रदान किए गए।

इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश गोन्नाडे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल.एन. साहू, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपेंद्र सल्लामे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शुक्ला, सीडीपीओ महिला बाल विकास विभाग, श्री शैलेन्द्र सोमकुंवर डीपीएम, डॉ. छाया चौहान (स्त्रीरोग विशेषज्ञ), डॉ. मिलिंद गजभिये (शिशुरोग विशेषज्ञ), सेक्टर चिकित्सा अधिकारी, बीईई, बीपीएम, बीसीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!