Advertisement

सुसनेर-चन्द्रप्रभु मंदिर में नन्दीश्वर दिप मण्डल विधान का आयोजन, भगवान को चढ़ाए गए अर्घ

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज/ मनीष माली कि रिपोर्ट

चन्द्रप्रभु मंदिर में नन्दीश्वर दिप मण्डल विधान का आयोजन, भगवान को चढ़ाए गए अर्घ

 

सुसनेर नि. प्र. /फाल्गुन माह के चलते शुक्रवारिया बाजार में स्टेट बैंक चौराहा पर स्थित दिगंबर जैन समाज के श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में समाज जनों के द्वारा नन्दीश्वर दीप मंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है यहां पर आज रविवार को समाज जनों ने भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर उन्हें 108 अर्घ समर्पित किये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे। पूजन कि क्रिया विधानाचार्य पंडित फूलचंद जैन व अंशुल जैन के द्वारा सम्पन्न करवाई गई उक्त जानकारी पँडित मुकेश जैन के द्वारा दी गई।
आपको बता दे की अष्टाहिका महा पूजा के चलते इस मंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 5616 अर्घ इंद्र-इंदाणी बने समाजजनो के द्वारा भगवान को चढाएं जाएंगे। इस आयोजन की शुरूआत समाज के कोमलचंद जैन ने ध्वजारोहण के साथ की। कलश की स्थापना निलेश जैन के द्वारा की गई। इस मंडल विधान में णमोकार म्यूजिकल ग्रुप की दिशा जैन, आगम जैन, दर्शील चौधरी के द्वारा भजनो की प्रस्तुतियां भी दी जा रही है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!