Advertisement

कटनी NH पर पिपरौध ढाबे के पास भीषण सड़क हादसा, दो अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

कटनी NH पर पिपरौध ढाबे के पास भीषण सड़क हादसा, दो अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल


कटनी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम पिपरौध के अग्रवाल ढाबा के समीप एक तेज रफ्तार वाहन के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना अचानक हुई। घायलों को गंभीर हालत में देखकर स्थानीय लोगों और एनएचआई के कर्मचारियों ने तुरंत रेस्क्यू कर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। दोनों घायलों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही माधव नगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक दोनों घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे के सही कारणों और घायलों की पहचान का पता लगा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर और अतिरिक्त सावधानी बरतने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!