Advertisement

स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाने वाला गीत है वंदे मातरम् –उमाकांत शर्मा

स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाने वाला गीत है वंदे मातरम् –उमाकांत शर्मा

सांदीपनि विद्यालय मानी वंदे मातरम गीत की 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुआ सांस्कृतिक आयोजन

हाथों में तिरंगा थामे नजर आए जनसमुदाय एवं छात्र –छात्राएं

सिरोंज। देवेन्द्र विश्वकर्मा सत्यार्थ न्यूज


राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय वंदे मातरम गीत गायन का भव्य आयोजन किया गया। देश भक्ति की भावना के साथ हाथों में तिरंगा थामे नगर के निजी एवं शासकीय विद्यालय के छात्र छात्राओं,प्रशासनिक अधिकारियों एवं नागरिकों की मौजूदगी में सांदीपनि स्कूल के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक उमाकांत शर्मा भी शामिल हुए। मंचीय कार्यक्रम के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर की एक दर्जन छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का सामूहिक रूप से गायन किया। इस दौरान छात्र छात्राओं के बीच बैठे विधायक उमाकांत शर्मा राष्ट्र भक्ति की भावना से सभी का उत्साहवर्धन करते रहे। इसके पूर्व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत विधायक उमाकांत शर्मा ने उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं छात्र छात्राओं को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग एवं भारत देश को आत्म निर्भर बनाने का संकल्प दिलाया। वंदे मातरम आयोजन के संदर्भ में भूमिका वक्तव्य एसडीएम हरिशंकर विश्वकर्मा,संचालन सतीश श्रीवास्तव एवं आभार बीईओ उमेश सोनी ने व्यक्त किया। आयोजन के समापन पर उपस्थित जनसमुदाय ने हाल ही में दिल्ली में हुए आतंकी हमले के बम विस्फोट में मृत हुए नागरिकों को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नपाध्यक्ष मनमोहन साहू,जनपद अध्यक्ष पुष्पा हमीर सिंह यादव,जिला पंचायत उपाध्यक्ष दरयाव सिंह कुर्मी,हरीबाबू भार्गव
पूर्व नपाध्यक्ष संतोष चौरे,पदम ताम्रकार,उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, भाजपा संगठन की प्रदेश पदाधिकारी श्वेता आनंद त्यागी,मंडल अध्यक्ष सीताराम कुशवाह,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुनीम गौरी,पार्षद हरिचरण अहिरवार,सचिन शर्मा,धर्मेंद्र जैन, राजा मियां, संजय सोनी,इमरान कुरैशी, जयनारायण सेन,गुड्डू यादव,पूर्णानंद शर्मा,एसडीओपी सोनू डावर,तहसीलदार संजय चौरसिया, जनपद सीईओ आशीष अग्रवाल,सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य महेश ताम्रकार सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिकगण मौजूद रहे।
मार्च पास्ट के साथ हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालयों के छात्रों द्वारा निकाले गए मार्च पास्ट से हुआ। अनुशासन के साथ घोष वादन करते हुए निकले छात्रों के दल को विधायक उमाकांत शर्मा हाथ में तिरंगा लेकर सलामी देते नजर आए। इसके उपरांत सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल,केडीबीएम विद्यालय तथा संस्कार ग्रीन वेली स्कूल की छात्राओं ने वंदे भारत गीत पर आधारित सांस्कृतिक नाट्य प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। इस अवसर पर शा. मा. शाला बरखेड़ी की शिक्षिका फरहत उन निशा ने वंदे मातरम का एकल गान प्रस्तुत किया। इस दौरान विधायक शर्मा ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले तीनों विद्यालय के छात्राओं के दलों को दस दस हजार रु की प्रोत्साहन राशि स्वेच्छानूदान से प्रदान करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन को कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी छात्र छात्राओं को सम्मानजनक रूप से प्रमाण पत्र बनवाकर दिए जाने की घोषणा की।

आयोजन केवल वंदे मातरम गीत का उत्सव ही नहीं बल्कि भारत माता के प्रति बलिदान ओर समर्पण की भावना का स्मरण है –उमाकांत शर्मा
वंदे मातरम गीत गायन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उमाकांत शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने वंदे मातरम गीत लिखकर आजादी की संग्राम में जनचेतना की अलख जगाई थी। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वी वर्षगांठ को देशभर में सम्मान और उत्साह के साथ मनाने का निर्णय भारत सरकार ने लिया है। जिससे आज की नौजवान पीढ़ी स्वतंत्रता आंदोलन की जीत की भूमिका एवं इसकी स्थाई सांस्कृतिक विरासत के महत्व से रूबरू हो सके। आज का यह आयोजन केवल गीत का उत्सव ही नहीं बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण,श्रद्धा और बलिदान की भावना का स्मरण भी है। 1905 में जिस समय बंगाल का विभाजन हुआ था तब लाल बाल पाल ने इस गीत के माध्यम से ही बंग भंग आंदोलन खड़ा किया था। विधायक शर्मा ने उस दौर के उन मुस्लिम नेताओं,क्रांतिकारियों के नामों का भी उल्लेख किया जिन्होंने वंदे मातरम गीत को स्वतंत्रता की लड़ाई का हथियार बनाया था।

लोकेशन सिरोंज जिला विदिशा
रिपोर्टर देवेन्द्र विश्वकर्मा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!