Advertisement

मैनपुरी : गाड़ियों पर हूटर और काली फ़िल्म मिलने पर होगी कड़ी कार्यवाही:- फ्लाइंग मजिस्ट्रेट विपिन मिश्रा

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा

जिला मैनपुरी

स्थान कुरावली 

satyarath.com• लोकसभा चुनाव : आचार संहिता लगते ही जिले की सीमा पर बढ़ी निगरानी, वाहनों की सघन चैकिंग

• फ्लाइंग मजिस्ट्रेट ने गाडियों से उतरवाए हूटर और काली फिल्म

• गाड़ियों पर हूटर और काली फ़िल्म मिलने पर होगी कड़ी कार्यवाही:- फ्लाइंग मजिस्ट्रेट विपिन मिश्रा 

 

मैनपुरी,कुरावली। लोकसभा 2024 चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। पुलिस के द्वारा जिले की सीमा के बार्डर पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। फ्लाइंग मजिस्ट्रेट विपिन मिश्रा ने पुलिस बल के साथ आने जाने बाली गाड़ियों को रोककर संघन तलाशी की है। चैकिंग के दौरान वाहन चालको में हड़कंप की स्थिति बनी रही।शनिवार को लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही प्रशासन सक्रिय हो गया है।

आचार संहिता लागू होने के साथ ही फ्लाइंग मजिस्ट्रेट विपिन मिश्रा ने मय पुलिस बल के साथ क्षेत्र बार्डर के शरीफपुर, काली नदी, जैथरा रोड, घिरोर तिराह, अंडरवाईपास, मैनपुरी तिराह आदि स्थानों पर चार पहिया वाहनों की संदिग्ध चैकिंग की। जिसमें फ्लाइंग मजिस्ट्रेट ने पुलिस टीम के साथ लगभग 2 दर्जन से अधिक गाड़ियों को चैक किया। गाड़ियों में लगी काली फ़िल्म, हूटर आदि को उतरवाया गया। और वाहन चालकों को शख्त हिदायत देते हुये उन पर कार्यवाही करने की बात भी कही है। इस चेकिंग अभियान को देखकर वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह गणपति, कां. अभिषेक अधाना, अभिषेक त्यागी, आकाश चौधरी, ग्रीश यादव आदि पुलिस बल मौजूद रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!