Advertisement

टोडाभीम-पेट्रोल डीजल सस्ता होने पर खुशी=भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मना कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर शेर सिंह मीणा टोडाभीम

पेट्रोल डीजल सस्ता होने पर खुशी=भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मना कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घरेलू सिलेंडर के दाम घटाने के बाद अब पेट्रोल डीजल के दाम ₹2प्रति लीटर कम करने एवं राज सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल पर 2% वेट कम कर प्रदेश की जनता को जो सौगात का दी है। इसको लेकर टोडाभीम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष शिबू राम मीणा के नेतृत्व में सभी का भाजपा कार्यकर्ता रविवार सुबह को कस्बे के मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए। और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई खुशी,
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिबू राम मीणा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के बाद पेट्रोल डीजल के दाम घटकर देश की जनता के जीवन को सुगम और सुख द बनाने एवं आर्थिक बोझ को कम करने का जो सराहनीय प्रयास किया गया है। वह प्रदेश की जनता के लिए काफी राहत प्रदान करेगा। इस राहत भर निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सभी भाजपा कार्यकर्ताओं आभार जताते हुए धन्यवाद का ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए खुशी का उत्सव के रूप मनाया।
ये रहे मौजूद,
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपाई गोवर्धन सिंह जादौन, भीम सिंह राजावत, सतीश गोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजानंद शर्मा, मेहंदीपुर बालाजी मंडल अध्यक्ष नमो नारायण मीणा, पार्षद अमित पारीक, एडवोकेटेड रमेश चंद सैनी,उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, एडवोकेटेड संजय गहलोत, संजय कटारा ,शेर सिंह मीणा ,घनश्याम गुप्ता, दयाराम सैनी दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://satyarath.com/

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!