गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
“चंदौर आश्रम के पीठाधीश्वर साई पंथ के बीतरागी संत दाता अनमोल शाह का हुआ निधन, श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता”

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
(सुलतानपुर) धनपतगंज के चंदौर आश्रम के पीठाधीश्वर सांई पंथ के वीतरागी संत दाता अनमोल शाह का मंगलवार रात लखनऊ से इलाज के बाद लौटते समय रास्ते में निधन हो गया। आश्रम के अनुयायियों के मुताबिक, वे 105 वर्ष के थे। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए बुधवार को आश्रम पर भीड़ लग गई। उनका अंतिम संस्कार चंदौर आश्रम में ही पंथ के रीति-रिवाज के अनुसार किया गया। आश्रम सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सांई पंथ के अनुयायी और उनके शिष्य बड़ी संख्या में आश्रम पहुंच गए। चंदौर आश्रम सांई पंथ के बड़े आश्रमों में गिना जाता है। संत दाता अनमोल शाह आश्रम के पांचवें गद्दीनशीन थे। आश्रम के पीठाधीश्वर रहते हुए संत अनमोल शाह ने अपने उपदेशों और सेवाकार्यों से असंख्य अनुयायियों को प्रेरित किया।

आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। डाॅ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ से इलाज चल रहा था। मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वह लखनऊ के अर्जुनगंज स्थित सांई आश्रम जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर चंदौर आश्रम पहुंचाया गया। अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस मौके पर खारा प्रधान दिव्य राज सिंह, चंदौर के राज सिंह, प्रमोद सिंह, जंग बहादुर विश्वकर्मा, अनिल, निक्कू पांडेय, राम धीरज के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश














Leave a Reply