संवाददाता:- करनेश सिंह चौहान पुरवा उन्नाव
एसडीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
समाधान दिवस में कुल 25 शिकायती पत्र आए, एसडीएम ने सभी को गंभीरता पूर्वक सुना

✍️पुरवा उन्नाव:- तहसील पुरवा में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, शनिवार को अवकाश होने के कारण समाधान दिवस नहीं हो सका था, जिसके चलते आज समाधान दिवस संपन्न कराया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम पुरवा प्रमेश श्रीवास्तव ने की, समाधान दिवस में कुल 25 शिकायती पत्र आए, जिसमें राजस्व के 11, पुलिस के 6, विकास के 3 और अन्य विभागों से 5 शिकायतें आई, सर्वप्रथम दैनिक जागरण समाचार पत्र में छपी खबर समाधान दिवस में चर्चा का विषय रही, जिसका एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव के द्वारा संज्ञान लेकर संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को तीन दिवस के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित कर रिपोर्ट तलब करने का आदेश दिया है, खबर में पुरवा बीघापुर मार्ग पर टिकरिया गांव के पास लोन नदी के जल भराव से, लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसको लेकर एसडीएम ने त्वरित संज्ञान लिया, और कार्रवाई के लिए संबंधित को आदेशित किया, वही समाधान दिवस के बाद सभी लेखपाल राजस्व निरीक्षक रजिस्टार कानून गो के साथ समीक्षा बैठक की गई, जिसमें 224 ग्राम सभा का लेखपालो द्वारा ग्राम सभा की सारी संपत्ति स्थिति दर्ज रजिस्टर जमा किए गए, वहीं एसडीएम पुरवा के द्वारा बताया गया कि, शेष 54 लेखपाल कल तक रजिस्टर जमा कर देंगे, जिसमें चारागाह वा तालाब की अलग सूची तैयार की गई, तथा सारी गाटा संख्याएं, कब्जे तथा कार्रवाई भी अंकित हो, और तालाबों की जांच की जाए, जो तालाब खाली और अविवादित है, तत्काल उनकी नीलामी लगवाई जाए, एसडीएम ने आदेश दिया कि, गांवों में अधिक से अधिक सरकारी जमीनों को खाली कराया जाए, और संबंधित इसकी सूचना लिखित रूप से दें, ताकि श्रेष्ठ लेखपालों को पुरस्कृत किया जा सके, आईजीआरएस समाधान दिवस के संदर्भों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाए, तथा जांच के परिणाम से प्रार्थी को अवश्य अवगत कराया जाए, एसडीएम ने बैठक में यह आवश्यक दिशा निर्देश दिए, इसी कड़ी में चंढ़ीगढ़ी के प्राथमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सुनीता देवी के द्वारा एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि, बारिश के कारण विद्यालय में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे बच्चों को आवागमन में असुविधा हो रही है, उक्त रुके जल भराव से मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं, जिससे संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ रहा है, जिसको एसडीएम द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए, मौके पर संबंधित लेखपाल मर्दन सिंह को भेजकर, समस्या का समाधान कराया गया, इसके अलावा सभी शिकायती पत्रों को एसडीएम ने गंभीरता पूर्वक सुना, और संबंधित को निस्तारण हेतु आदेशित भी किया, जबकि कई शिकायती पत्रों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए, एसडीएम द्वारा संबंधित को मौके पर भेज कर निस्तारण भी करवाया, इस मौके पर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव के अलावा तहसीलदार मनीष द्विवेदी, नायब तहसीलदार,वा समस्त लेखपाल व कानून को उपस्थित रहे!

















Leave a Reply